Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के बांधों में पिछले 2 सालों से कम पानी, अब मानसून से उम्मीद, वरना बढ़ेगी दिक्कत...

छत्तीसगढ़ के बांधों में पिछले 2 सालों से कम पानी, अब मानसून से उम्मीद, वरना बढ़ेगी दिक्कत

 Newsbaji  |  Jun 30, 2024 12:29 PM  | 
Last Updated : Jun 30, 2024 12:29 PM
छत्तीसगढ़ के प्रमुख बांधों में पानी का स्तर.
छत्तीसगढ़ के प्रमुख बांधों में पानी का स्तर.

रायपुर. मानसून आ चुका है, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप अभी अच्छी बारिश नहीं हुई है. नतीजा, मिनीमाता बांगो, रविशंकर सागर और तांदुला समेत प्रदेश के विभिन्न बांधों में 29 जून को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले कम पानी भरा है. अब अच्छी बारिश से ही उम्मीद है, वरना नहरों के जरिए पानी छोड़ना भी मुश्किल होगा.

ये हैं प्रमुख बांधों की स्थिति:
1. मिनीमाता बांगो (कोरबा)

जलस्तर: 348.09 मीटर
भंडारण क्षमता: 1225.01 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCM), जो कुल क्षमता का 42.33% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 50.09% और 2023 में 61.07%.

2. रविशंकर सागर (धमतरी)
जलस्तर: 337.28 मीटर
भंडारण क्षमता: 181.65 MCM, जो कुल क्षमता का 23.68% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 47.41% और 2023 में 50.04%.

3. तांदुला (बालोद)
जलस्तर: 323.88 मीटर
भंडारण क्षमता: 39.73 MCM, जो कुल क्षमता का 13.14% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 23.63% और 2023 में 50.58%.

4. दुधावा (कांकेर)
जलस्तर: 415.31 मीटर
भंडारण क्षमता: 40.70 MCM, जो कुल क्षमता का 14.32% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 15.68% और 2023 में 63.11%.

5. सिकासर (गरियाबंद)
जलस्तर: 397.56 मीटर
भंडारण क्षमता: 42.54 MCM, जो कुल क्षमता का 21.39% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 39.42% और 2023 में 53.20%.

6. खारंग (बिलासपुर)
जलस्तर: 290.41 मीटर
भंडारण क्षमता: 82.02 MCM, जो कुल क्षमता का 42.65% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 57.08% और 2023 में 73.86%.

मध्यम जलाशयों की स्थिति:
1. खरखरा (बालोद)

जलस्तर: 327.51 मीटर
भंडारण क्षमता: 28.71 MCM, जो कुल क्षमता का 20.63% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 27.42% और 2023 में 67.94%.

2. गोंदली (बालोद)
जलस्तर: 335.12 मीटर
भंडारण क्षमता: 6.20 MCM, जो कुल क्षमता का 6.40% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 33.11% और 2023 में 86.65%.

3. कोसारटेड़ा (बस्तर)
जलस्तर: 111.44 मीटर
भंडारण क्षमता: 11.73 MCM, जो कुल क्षमता का 18.41% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 32.15% और 2023 में 34.80%.

4. परलकोट (कांकेर)
जलस्तर: कोई पानी नहीं.
भंडारण क्षमता: 0.00 MCM, जो कुल क्षमता का 0.00% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 0.10% और 2023 में 0.10%.

5. श्याम (सरगुजा)
जलस्तर: 579.25 मीटर
भंडारण क्षमता: 33.93 MCM, जो कुल क्षमता का 54.68% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 45.17% और 2023 में 16.89%.

6. छिरपानी (कबीरधाम)
जलस्तर: 425.90 मीटर
भंडारण क्षमता: 36.55 MCM, जो कुल क्षमता का 72.74% है.
पिछले वर्षों की तुलना: 2022 में 78.07% और 2023 में 78.53%.

admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft