Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, दो अलग-अलग घटनाओं में दो की दर्दनाक मौत, पिछले 15 दिनों में 4 घटनाएं...

छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, दो अलग-अलग घटनाओं में दो की दर्दनाक मौत, पिछले 15 दिनों में 4 घटनाएं

 Newsbaji  |  Jun 07, 2022 05:46 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

जशपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों और मनुष्यों के बीच द्वंद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच एक दुखद खबर जशपुर जिले से आ रही है। जहां हाथियों के हमले में दो लोगो की जान चली गई है। मृतको में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घटना जिले के कुनकुरी वनपरिक्षेत्र की है।

दो बड़ी घटनाओं में दो की मौत
जिले के ग्राम कंडोरा निवासी त्रिलोचन यादव मंगलवार की सुबह अपने घर के पास स्थित लीची बगान में घूम रहे थे। इसी दौरान बगान में घुस आए एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना कुनकुरी वन परिक्षेत्र के ग्राम जाम चुवा की है। यहां शौच के लिए घर से बाहर निकली 62 वर्षीय वृद्ध महिला सनियारो बाई को हाथियों ने कुचल कर मार डाला। कुनकुरी वन परिक्षेत्र में इस समय 5 दल में 45 हाथी विचरण कर रहे हैं। इस क्षेत्र में बीते 15 दिन में हाथियों के हमले की तीन अलग अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

मखना हाथी की दहशत
डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय का कहना है कि अभी मखना हाथी घूम रहे हैं जो हाथी वयस्क हो चुके हैं। उन्हें मखना हाथी कहा जाता है जो मदकाल में होने के कारण दल से निकाले हुए हैं। ये काफी आक्रामक होते हैं और इंसानों द्वारा खदेड़े जाने से उनपर हमला करते हैं। 3 गश्ती दल हाथी विचरण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। हाथियों के बढ़ते हमलों को देखते हुए अब 3 और पेट्रोलिंग टीम तैयार की गई है। वहीं कटहल पकने के कारण हाथियों का दल गांव में घुस रहे हैं। जिसको लेकर भी वन विभाग अब ग्रामीणों से कटहल तोड़कर उसे गड्ढों में डालने की अपील कर रहा है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft