छत्तीसगढ़. केंद्रीय मौसम विभाग ने 29 मार्च से देश के मध्यक्षेत्र में कई जगह पर लू जैसे हालात और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई थी। इसी दिन छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गर्मी का पारा 40 डिग्री से पार हो गया।
हालात ऐसे है कि, मुंगेली और आसपास का इलाका सबसे ज्यादा तपा वहां तापमान का पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में भी सीजन में पहली बार तापमान करीब 41 डिग्री के आस-पास रिकार्ड किया गया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभागों के मैदानी इलाकों में दोपहर का तापमान 40 डिग्री के पार है।
लू की आशंका
मौसम विभाग ने बुधवार को भी उत्तर-पश्चिम यानी राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा के कारण प्रदेश के मैदानी इलाके में गर्मी बढ़ने और कहीं-कहीं लू की आशंका जताई है। मार्च बीतने में मात्र एक दिन बाकी है और भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है। पेंड्रारोड में पारा 40 के आसपास व अंबिकापुर में 30 डिग्री पर रहा। इन क्षेत्रों में जहां अपेक्षाकृत ज्यादा ठंड पड़ती है, वहां भी दिन गर्म होने लगा है। इन दोनों क्षेत्रों में दिन व रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर है। जबकि राजधानी में यह अंतर कम होकर 16 डिग्री के आसपास है।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गर्म व शुष्क हवा आ रही है। इसके कारण ज्यादातर स्थानों पर दिन का तापमान बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता 61 वर्ष की उम्र में कर रहे शादी, BJP की महिला पदाधिकारी बनेगी दुल्हन
वक्फ कानून को लेकर SC ने की सुनवाई, मोदी सरकार को 7 दिन का मिला समय
UPPSC में निकली भर्तियां, 5 साल बाद निकली भर्तियों में भारी कॉम्पिटिशन, 1 पद पर कई दावेदार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft