Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में लू जैसे हालात, रायपुर में पारा 42 डिग्री के पार…जानिए बड़े शहरों का तापमान...

छत्तीसगढ़ में लू जैसे हालात, रायपुर में पारा 42 डिग्री के पार…जानिए बड़े शहरों का तापमान

 Newsbaji  |  Apr 20, 2022 08:10 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई शहरों में पड़ रही तेज गर्मी है। अब इन शहरों में लू की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कई स्थानों पर कम गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में राजस्थान से आ रही गर्म हवा से फिर से लू जैसे हालात बनते जा रहे हैं। राजधानी में पारा 43 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जो सीजन में सर्वाधिक है। रायगढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। हालांकि 5 दिनों पहले महासमुंद में पारा 44.2 डिग्री पहुंच चुका है।

लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर में लू जैसे हालात बन गए हैं। जबकि राजनांदगांव में लू चल रही है। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 42 व अंबिकापुर में 41.8 डिग्री तथा बिलासपुर में 43.9 डिग्री रहा। इन स्थानों पर तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। भीषण गर्मी का असर है कि लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। दोपहर में रास्ते सूने तो नहीं लेकिन कम लोग नजर आने लगे हैं।

बस्तर में आज भी हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के उत्तर भाग में पश्चिम से गर्म व शुष्क हवा आ रही है। इसलिए बस्तर को छोड़कर बाकी संभागों में दिन का तापमान बढ़ रहा है। वहीं बस्तर में दक्षिण से नमीयुक्त हवा आने के कारण कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में बास्तानार में 40 व गीदम में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इन शहरों का पढ़ रहा पारा
रायपुर 42.8 27.4
बिलासपुर 43.9 26.0
पेंड्रारोड 42.0 24.5
अंबिकापुर 41.8 24.2
जगदलपुर 38.5 22.6
दुर्ग 42.2 25.2
राजनांदगांव 42.4 25.2

(TNS)

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft