Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल: सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए जानें से पहले पढ़ें खबर...

स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल: सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए जानें से पहले पढ़ें खबर

 Newsbaji  |  Jul 03, 2023 02:51 PM  | 
Last Updated : Jul 03, 2023 08:12 PM
सांकेतिक फोटो.
सांकेतिक फोटो.

दुर्ग. छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 4 जुलाई से है. इसका सीधा असर सरकारी अस्पतालों में कामकाज पर पड़ा सकता है. दुर्ग जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हड़ताल की वजह से सरकारी अपस्ताल में मरीजों की जांच से लेकर अन्य कार्य प्रभावित रहेंगे. ऐसे में सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

जिला जनसंपर्क दुर्ग द्वारा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक हड़ताल की सूचना के बाद अत्यआवश्यक आपातकालीन सेवाएं ही अस्पताल में दी जाएंगी. बताया जा रहा है कि हड़ताल की वजह से सिर्फ कैजुवल्टी, आपात प्रसव, नवजात गहन चिकित्सा ईकाई ही संचालित की जाएंगी.

ओपीडी पर भी असर
जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ओपीडी सेवाएं भी स्टाफ की कमी को देखते हुए प्रथम पाली में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक संचालित की जाएगी. हालांकि ये हालात कब तक बने रहेंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है.

admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft