Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़नेशनल पुशपुल चैपिंयनशिप में गोल्ड मेडल,गैस सिलेंडर से प्रैक्टिस कर बने चैंपियन,छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान...

नेशनल पुशपुल चैपिंयनशिप में गोल्ड मेडल,गैस सिलेंडर से प्रैक्टिस कर बने चैंपियन,छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

 Newsbaji  |  Mar 24, 2022 06:44 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

छत्तीसगढ़. बैंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय पुशपुल प्रतियोगिता में दुर्ग के रहने वाले उद्भव शर्मा ने गोल्ड मेडल लाकर प्रदेश का नाम रौशन कर दिया है। उद्भव शर्मा ने कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से मुलाकात की। इस मौके पर उद्भव ने नेशनल चौंपियनशिप के बारे में अपने अनुभव कलेक्टर से साझा किए। उद्भव ने बताया कि, नेशनल चौंपियनशिप में उन्होंने 110 किलोग्राम वर्ग कैटेगरी से हिस्सा लिया था। उन्होंने 285 किलोग्राम वजन उठाया। वे प्रथम स्थान पर रहे और उन्हें गोल्ड मेडल हासिल हुआ। इससे उनका पुर्तगाल में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में चयन हो गया है। वे इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।
घरेलू गैस सलेंडर से की प्रैक्टिस
उद्भव शर्मा ने बताया कि, वे अभी बैंगलोर में ही स्टैंडर्ड एंड चार्टर बैंक के लिए डाटा एनालिस्ट का कार्य कर रहे हैं। वे नियमित जिम जाकर हार्ड वर्क करते हैं। कोरोना काल में जिम बंद हो गए थे। लेकिन फिर भी उनकी प्रैक्टिस नहीं रूकी। उन्होंने घर के गैस सिलेंडर के साथ यह प्रैक्टिस की। उद्भव बताते है कि, वे सुबह का वक्त अपनी प्रैक्टिस के रूटीन को देते हैं। सुबह 5:30 बजे से 9:00 बजे तक प्रैक्टिस करते हैं। इसके लिए प्रापर डाइट भी मेंटेन करते हैं।
कलेक्टर दुर्ग ने किया सम्मानित
बता दे कि, उद्भव शर्मा ने पूर्व में बैंगलोर में आयोजित म्यूटेंट चौंपियनशिप का खिताब भी हासिल कर चुके है। और कलेक्टर ने उन्हें पुर्तगाल की स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं भी दी है। उल्लेखनीय है कि उद्भव शर्मा पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा के बेटे हैं। वे डब्ल्यूपीसी और प्रो फेडरेशन से भी जुड़े हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की है और डाटा एनालिस्ट का कार्य कर रहे हैं।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft