Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़किसानों के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार इस दिन देगी अंतर की राशि, CM साय ने और भी किए ऐलान...

किसानों के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार इस दिन देगी अंतर की राशि, CM साय ने और भी किए ऐलान

 Newsbaji  |  Mar 02, 2024 02:29 PM  | 
Last Updated : Mar 02, 2024 02:29 PM
सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों को अंतर की राशि देने की घोषणा कर दी है.
सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों को अंतर की राशि देने की घोषणा कर दी है.

जशपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जशपुर जिले के प्रवास के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की हैं. इसमें किसानों के लिए भी बड़ी सौगात दी गई है, जिसके मुताबिक उन्हें धान बेचने के एवज में अंतर की राशि करीब 13 हजार करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे.

सीएम साय ने कहा कि आगामी 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि दी जाएगी. बता दें कि ये वह राशि है जो केंद्र सरकार की ओर से धान खरीदी पर दी जाने वाली राशि के अतिरिक्त जो राज्य सरकार प्रदान करेगी. दरअसल, बीजेपी ने अपने घोषणा-पत्र में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की घोषणा की थी.

इसके अलावा मुख्यमंत्री साय ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की. वहीं गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख, शिवमंदिर से कासाटोली मार्ग के लिए 12 लाख रुपये की घोषणा की गई है.

admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft