Sunday ,October 20, 2024
होमछत्तीसगढ़CM बघेल का केन्द्रीय एजेंसियों पर बड़ा हमला, कहा-राज्य के अफसरों-कारोबारियों को मुर्गा बनाकर पीट रहे...

CM बघेल का केन्द्रीय एजेंसियों पर बड़ा हमला, कहा-राज्य के अफसरों-कारोबारियों को मुर्गा बनाकर पीट रहे

 Newsbaji  |  Nov 28, 2022 11:47 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय एजेंसिंयों की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तल्ख मिजाज में निशाना साधा है। उन्होंने ED और IT को लेकर कहा कि बयान लेने के लिए अफसरों-कारोबारियों को मुर्गा बनाकर पीटा जा रहा हैं। उनकी पिटाई से कई लोगों की हड्‌डियां टूट गई है। कई लोगों को सुनाई देना बंद हो गया है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1596806137700966405?s=20&t=dAIHUsZeuTAhojI7gOJwnQ
CM का ट्वीट नंबर-01

दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री ने इन शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए केंद्रीय एजेंसियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, विधिक ढंग से जांच में हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा। लेकिन ऐसी शिकायतें हमें आगे प्राप्त होंगी, तो राज्य की पुलिस विधिक रूप से कार्रवाई हेतु विवश होगी। हमारे नागरिकों की सुरक्षा हेतु हम कृत संकल्पित है, सनद रहे।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1596806220379475968?s=20&t=dAIHUsZeuTAhojI7gOJwnQ
CM का ट्वीट नंबर-02

सीएम बघेल ने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि, केंद्रीय एजेंसियां देश के नागरिकों की ताकत होती हैं। यदि इन ताकतों से नागरिक डरने लगें तो निश्चित ही यह नकारात्मक शक्ति देश को कमजोर करती है। ED और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां भ्रष्टाचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें, हम इसका स्वागत करते हैं। लेकिन जिस प्रकार से ED और इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा लोगों से पूछताछ के दौरान गैर कानूनी कृत्य सामने आ रहे हैं, वो बिल्कुल भी स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1596806425837072386?s=20&t=dAIHUsZeuTAhojI7gOJwnQ
CM का ट्वीट नंबर-03

उन्होंने लिखा कि, लोगों को वहीं समन देकर जबरन घर से उठाना। उनको मुर्गा बनाना, मार-पीट कर दवाब डालकर मन चाहा बयान दिलवाने को बाध्य करना। आजीवन जेल में सड़ने की धमकी देना। बिना खाना-पानी के देर रात तक रोक कर रखना जैसे गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। वे स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना CRPF को साथ लेकर छापा मारी कर रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत प्राप्त हुई है, कुछ लोगों को रॉड से पीट रहे हैं, किसी का पैर टूटा है तो किसी को सुनाई देना बंद हो गया है। इन घटनाओं से प्रदेश की जनता बहुत गुस्से में है। राजनीतिक षड्यंत्र की पूर्ति के उद्देश्य से झूठे प्रकरण बनाने का खेल प्रतीत हो रहा है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1596806329339113472?s=20&t=dAIHUsZeuTAhojI7gOJwnQ
CM का ट्वीट नंबर-04

केंद्र सरकार से होगी शिकायत
सीएम ने लिखा कि, उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया है कि केन्द्र सरकार को इन सब घटनाओं की जानकारी दी जाए और अवैधानिक कृत्यों पर रोक लगाई जाए। जिससे भी पूछताछ हो, उसकी विडियोग्राफ़ी हो। विधिक ढंग से जांच में हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा। यदि ऐसी शिकायतें हमें आगे भी प्राप्त होंगी, तो राज्य की पुलिस विधिक रूप से कार्रवाई हेतु विवश होगी।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1596806626614292480?s=20&t=dAIHUsZeuTAhojI7gOJwnQ
CM का ट्वीट नंबर-05

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft