Monday ,October 21, 2024
होमछत्तीसगढ़कांग्रेस के जनपद पंचायत अध्यक्ष ने पहनी जूतो की माला, महोदय जिला प्रशासन के रविए से काफी परेशान है...

कांग्रेस के जनपद पंचायत अध्यक्ष ने पहनी जूतो की माला, महोदय जिला प्रशासन के रविए से काफी परेशान है

 Newsbaji  |  Jan 19, 2023 03:57 PM  | 
Last Updated : Jan 19, 2023 03:57 PM
सूरजपुर जनपद अध्यक्ष ने पहन ली जूते की माला
सूरजपुर जनपद अध्यक्ष ने पहन ली जूते की माला

सूरजपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की सूरजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने अपनी उपेक्षा से काफी खफा है। उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कार्यालय में जूते की माला पहनकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल वे काफी समय से जिले के प्रशासनिक तंत्र से नाराज है।

 सोशल मीडिया के माध्यम से जताया विरोध
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष जगलाल देहाती एक सरकारी कार्यक्रम में अपमान से बेहद नाराज चल रहे हैं। उन्होंने इस अपमान का विरोध करते हुए जूता-चप्पल की माला पहनकर फेसबुक पर लाइव और अपनी ही पार्टी के नेताओं समेत पूरे जिले प्रशासन के अधिकारियों को जमकर कोसा है। इसको लेकर सूरजपुर जिला प्रशासन में भी हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। 

बता दें, जगलाल देहाती कांग्रेस पार्टी से समर्थित अध्यक्ष हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव के चचेरे भाई एवं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विन्ध्येश्वर शरण सिंहदेव के काफी करीबी माने जाते हैं। दरअसल, जनपद पंचायत अध्यक्ष एक सरकारी कार्यक्रम में हुए अपमान से बेहद नाराज हो गए। वह इस अपमान का विरोध दर्ज करने जूता-चप्पल की माला पहनकर फेसबुक पर लाइव आ गए और अपनी ही पार्टी के नेताओं सहित प्रशासन के अधिकारियों को जमकर कोसा हैं। 

मंत्री, विधायक और राज्य सरकार को घेरा
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जगलाल देहाती जनपद सदस्य निर्वाचित हुए थे। पार्टी के समर्थन से वे युवा जनपद अध्यक्ष बने। सड़क सुरक्षा सप्ताह में अपनी उपेक्षा देख वे भड़ गए है। जनपद अध्यक्ष इंटरनेट मीडिया पर लाइव के दौरान जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और संसदीय सचिव व मंत्री सहित राज्य सरकार को भी इसके लिए जमकर कोसा है।
(अंबिकापुर से सुमित सिंह का इनपुट)

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft