Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति, देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला प्रेसिडेंट होगी, उधर छत्तीसगढ़ में हो गई क्रॉस वोटिंग...

द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति, देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला प्रेसिडेंट होगी, उधर छत्तीसगढ़ में हो गई क्रॉस वोटिंग

 Newsbaji  |  Jul 22, 2022 12:37 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

लेखक- सुरेन्द्र सिंह, संपादक

रायपुर। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। गुरुवार को हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1550147926889902080?s=20&t=07-Ko7WW0q8VPZR9cjMICA
पीएम मोदी ने दी बधाई।

मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए थे। थर्ड राउंड के बाद उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिलें। यशवंत सिन्हा को 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही मिले पाए। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में हो गई क्रॉस वोटिंग
प्रदेश में 90 विधायक हैं। इसमें अकेले कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं। भाजपा के 14, जोगी कांग्रेस के तीन और बसपा के 2 विधायकों को मिलाकर विपक्ष के वोटों की संख्या 19 होती है। राष्ट्रपति चुनाव के फार्मुले के मुताबिक यहां एक विधायक के वोट का मूल्य 129 होता है। इस चुनाव में कांग्रेस ने यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। वहीं भाजपा, जोगी कांग्रेस और बसपा ने द्रोपदी मुर्मू का समर्थन किया था। इसके अनुसार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 9 हजार 159 वोट मिलने चाहिए थे। वहीं द्रोपदी मुर्मू को केवल 2 हजार 451 वोट। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बता दे कि, जब गुरुवार को मतगणना पूरी हुई तो सामने आया कि द्रोपदी मुर्मू को 2 हजार 709 वोट यानी 21 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ। वहीं यशवंत सिन्हा को 8 हजार 901 वोट यानी केवल 69 विधायकों का समर्थन मिला। क्रॉस वोटिंग की बदौलत द्रोपदी मुर्मू को विपक्ष के सभी 19 विधायकों के अलावा सत्ताधारी कांग्रेस के भी दो विधायकों का भी वोट मिल गया है।

10 राज्यों में मुर्मू को 809, सिन्हा को 329 वोट
दरअसल, पहले 10 राज्यों की गिनती में भी मुर्मू और सिन्हा के बीच आंकड़ों का लंबा अंतर दिख रहा था। इन राज्यों में कुल 1138 वैलिड वोट थे, जिनकी वैल्यू 1 लाख 49 हजार 575 है। इनमें मुर्मू को 809 वोट मिले। इनकी वैल्यू 1 लाख 5 हजार 299 है। यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिलें, जिनकी कुल वैल्यू 44 हजार 276 है।

जानकारी के अनुसार, 10 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश के वोट शामिल हैं। इनमें 7 राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकारें हैं। झारखंड और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकार है। आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्‌डी CM हैं, जिन्होंने NDA को समर्थन देने का ऐलान किया था।

25 जुलाई को शपथ ग्रहण
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होना है।

भाजपा की देशभर में जीत के जश्न की तैयारी
द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद भाजपा दिल्ली में विजय जुलूस निकालने जा रही है। ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति की जीत के बाद जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा राजपथ तक इस जुलूस की अगुआई करेंगे और भाषण देंगे। लेकिन जुलूस में मुर्मू शामिल नहीं होगी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft