रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2022 में क्राइम और सड़क हादसों का आंकड़ा पुलिस ने जारी किया है। साल 2021 के मुकाबले 2022 में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हत्या के 70 मामले सामने आए और सड़क हादसों में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
बता दे कि, हत्या के प्रयास के 115 मामले थे जिनमें 219 लोगों की गिरफ्तारी हुई। डकैती के मामले में 43 लोग पकड़े गए। लूट के 98 मामले सामने आए, जिसमें 212 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 2021 में रायपुर के सभी थानों में कुल 13 हजार 132 मुकदमें दर्ज हुए थे। वहीं, इस साल 2022 में कुल 16 हजार 336 मुकदमें दर्ज हुए है। ये जानकारी रायपुर जिले के कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने दी है।
लूट की घटनाएं बढ़ी
राजधानी में 420 ठगी, साइबर अपराध, अवैध शराब, नशे के अवैध कारोबार से जुड़े आंकड़े रायपुर पुलिस ने अपनी सालाना रिपोर्ट में पेश किए हैं। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अधिकांश मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में कामयाब रही। कुछ केस इस वजह से भी बढ़े हैं क्योंकि पुलिस ने एक्टिव होकर रिपोर्ट दर्ज की है। मोबाइल छीनने के प्रकरणों को भी लूट में शामिल किया गया है। इस वजह से साल 2021 के मुकाबले इस साल लूट की घटनाएं बढ़ी है।
आर्म्स एक्ट की कार्रवाई बढ़ी
रायपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 754 मामलों में 764 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है । साल 2021 में आर्म्स एक्ट के तहत 292 प्रकरणों पर 314 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साल 2022 में अलग-अलग बदमाशों से 697 चाकू, 165 तलवार, 5 रिवॉल्वर, 3 गुप्ति, 32 कारतूस, 2 गंडासा, 1 एयर गन और 13 देसी कट्टे बरामद किए गए।
पिछले साल चोरी के 1462 मामले थे। इस साल चोरी के 1624 मामले हैं। घर या दुकान में घुसकर चोरी करने वाले 545 मामले हैं। पिछले साल 5 करोड़ के आसपास की चीजें हैं जिनमें कैश, गहने, मोबाइल, बाइक चोरी हुए थे । इस साल 7 करोड़ 18 लाख की चीजें चोरी हुई। पुलिस का दावा है कि इसमें से चार करोड़ 20 लाख की चीजें बरामद कर ली गई है।
लूट के घटनाएं बढ़ी
पुलिस का दावा है कि लूट के मामले पिछले साल 78 थे इस साल 98 हो गए हैं, इनमें 212 लोगों को पकड़ा गया। यह लूट के मामलों में 20% की बढ़ोतरी इस वजह से भी है कि मोबाइल छीनने की घटना को लूट में ही दर्ज किया गया है।
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का रिकार्ड
राजधानी के लोगों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने में 2021 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । साल 2021 में 67 हजार 63 मामलों में पुलिस ने 2 करोड़ 91 लाख 86 हजार 800 का फाइन वसूला गया था। जबकि इस साल 2022 में 84 हजार 555 मामलों में 4 करोड़ 53 लाख 19000 का फाइन वसूला गया। साल 2021 में 1763 में दुर्घटनाओं में 472 लोगों की मौत हुई थी, 1311 लोग घायल हुए थे। इस साल 2022 में 1867 दुर्घटनाओं में 562 लोगों ने अपनी जान गंवाई जबकि 1280 लोग घायल हो गए।
CM हाउस का घेराव, बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की
ACB ने पटवारी को घूस लेते पकड़ा, 10000 रुपए की किसान से मांगी थी रिश्वत
जंगली जानवरों का शिकार, करंट की चपेट में तेंदुए और वन भैंसे की मौत, वन विभाग बना मौन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft