Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़कमर तोड़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, दिल्ली से लेकर पूरे अन्य प्रदेशों में भी प्रदर्शन...

कमर तोड़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, दिल्ली से लेकर पूरे अन्य प्रदेशों में भी प्रदर्शन

 Newsbaji  |  Mar 31, 2022 12:52 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

छत्तीसगढ़. कांग्रेस नेता आज गुरुवार को दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। दिल्ली के विजय चौक पर देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, CNG, PNG,LPG सिलेंडर के दामों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 9 गुना बढ़ गए हैं। हम मांग करते हैं कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रण में लाया जाए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत अन्य नेता रायपुर में प्रदर्शन कर रहे है।

दिल्ली में सांसद राहुल गांधी व नेता प्रदर्शन करते हुए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ महंगाई और बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर सिलेंडर और मोटरसाइकिल पर फूल की माला चढ़ाई।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं। तब हर चीज के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे, तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपए का तेल भराने में 52 रुपए सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।

भाजपा ने साधा निशाना
वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी ने अपना बयान जारी किया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने का कहना है कि, कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है। वह अपनी मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें तब उनको समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी थी। आज महंगाई सप्लाई चेन और युद्ध की वजह से बढ़ी है। UK में 20% से ज़्यादा महंगाई बढ़ी है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, 116.72 रुपए प्रति लीटर
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी जारी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते 10 दिनों में 9वीं बार बढ़ौतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 101.81 रुपए प्रति लीटर और 93.07 रुपए प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 116.72 रुपए और 100.94 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.45 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.52 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपए (83 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 96.22 रुपए (80 पैसे की वृद्धि) है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft