Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़खैरागढ़ उपचुनाव जीती कांग्रेस, भाजपा प्रत्याशी को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया...

खैरागढ़ उपचुनाव जीती कांग्रेस, भाजपा प्रत्याशी को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

 Newsbaji  |  Apr 16, 2022 04:46 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

भिलाई। कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव जीत लिया है। कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 20,067 मतों से पराजित कर दिया। जबकि जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। बता दें कि खैरागढ़ सीट पहले जोगी कांग्रेस के पास थी। लेकिन विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गयी थी।

कांग्रेस और भाजपा के लिए नाक का सवाल बने खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर लगभग पूरी कैबिनेट खैरागढ़ में डटी हुयी थी। भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम विधायक भी खैरागढ़ में डेरा डाले रहे। चुनाव सभाओं और रोड शो में भी जान फूंकी गई। लेकिन ये सभी प्रयास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उस घोषणा के सामने नाकाफी साबित हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की जीत के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बना दिया जायेगा। अभी खैरागढ़, राजनाँदगाँव जिले में आता है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। एक-दो राउंड को छोड़ दें तो कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा सभी राउंड में भाजपा प्रत्याशी से आगे रहीं। जब यशोदा वर्मा 10 वोट से आगे हुईं, तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न ममनाना शुरू कर दिया था।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft