Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में होगा कांग्रेस का महाधिवेशन, सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका सहित सभी पदाधिकारी होगे शामिल...

छत्तीसगढ़ में होगा कांग्रेस का महाधिवेशन, सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका सहित सभी पदाधिकारी होगे शामिल

 Newsbaji  |  Dec 04, 2022 02:02 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन अगले वर्ष 2023 में 2 फरवरी से 4 फरवरी को होगा। इस महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे सहित देशभर से कांग्रेसी नेता आएंगे। दिल्‍ली में रविवार को हुई कांग्रेस की स्‍टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

https://twitter.com/INCChhattisgarh/status/1599316775359119361?s=20&t=QRgs0QSzXA-3W4RZwqRMsw
कांग्रेस पार्टी के तरफ से ट्वीट किया।

बता दे कि, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि अगले साल रायपुर में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक कांग्रेस का तीन दिवसीय महाविधवेशन होगा। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अगले लोकसभा चुनाव से पहले नए विचारों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का आम चुनाव भी 2023 में ही होना है। इस लिहाज से यह महाधिवेशन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1599314202036166658?s=20&t=QRgs0QSzXA-3W4RZwqRMsw
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft