रायपुर। प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते अब ठंड बढ़ने लगी है। ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। शनिवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है।
मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले एक-दो दिन प्रदेश में उत्तरी हवा का प्रभाव रहेगा। इससे रायपुर सहित आसपास के जिलो ठंड रहेगी। प्रदेश के उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में अच्छी ठंड पड़ रही है। रात का तापमान 12 डिग्री तक गिर गया है। बिलासपुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर और दुर्ग में पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे चला गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब ठंड में और बढ़ोतरी होगी।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ने वाली है।
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम शुष्क है और उत्तरी हवा का प्रभाव होने की वजह से रायपुर में रविवार को भी अच्छी ठंड रहेगी। न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहेगा। दिन में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
सपा ने बसपा के साथ किया विश्वासघात, अखिलेश को माफ नहीं किया जा सकता, मायावती ने तोड़ी चुप्पी
IPS अधिकारियों के ट्रांसफऱ, 9 जिलों के SP बदले गए, 20 अफसरों को नए प्रभार
हेलमेट बैंक की शुरुआत जल्द, एक रूपए में मिलेगा हेलमेट, बस दिखाना होगा आधार कार्ड
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft