Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़CM भूपेश बघेल की अमित शाह के साथ बैठक, नक्सली समस्या सहित कई मुद्दों पर मंथन,DGP जुनेजा भी होगे शामिल...

CM भूपेश बघेल की अमित शाह के साथ बैठक, नक्सली समस्या सहित कई मुद्दों पर मंथन,DGP जुनेजा भी होगे शामिल

 Newsbaji  |  Apr 13, 2022 10:46 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मीटिंग होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय में प्रस्तावित इस मीटिंग में नक्सल समस्या, प्रभावित क्षेत्रों के विकास आदि मुद्दों से जुड़े नीतिगत मसलों पर चर्चा होनी है। मीटिंग में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) सुब्रत साहू और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा भी मौजूद रहेंगे।

केन्द्रीय गृहमंत्री से पहले भी हो चुकी है मीटिंग
कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जाएंगे। बताया जा रहा है, अमित शाह के साथ मीटिंग में मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर, नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों और नक्सल प्रभावित जिलों के विकास से जुड़े मुद्दों पर खास बातचीत होनी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से समन्वय संबंधित मुद्दों पर चर्चा संभावित है। इससे पहले जनवरी 2020 में रायपुर में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 22वीं बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री की लंबी चर्चा हुई थी। उसके बाद उसी साल नवंबर महीने में मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाकर केन्द्रीय गृहमंत्री से मिले भी थे।

23 जवानों की शहादत पर पहुंचे थे शाह
पिछले साल अप्रैल में बीजापुर में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए नक्सली हमले में 23 जवानों की शहादत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। उCM न्होंने रायपुर में भर्ती घायल जवानों से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य सरकार, केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की थी। साथ ही सुरक्षा जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री बीजापुर के बासागुड़ा कैंप भी गए थे।

राज्य में 14 जिले नक्सल प्रभावित
इनमें बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कवर्धा और बलरामपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों की सुरक्षा में करीब 60 हजार से अधिक जवान तैनात हैं।

बता दे कि, सरकार के आंकड़े बताते हैं साल 2011 से लेकर 2020 तक 10 सालों में छत्तीसगढ़ में 3 हजार 722 नक्सली घटनाएं हुई हैं। इनमें 736 आम लोगों की जान चली गई है, जबकि 489 जवान शहीद हो गए हैं। हालांकि, सुरक्षाबलों ने इन 10 सालों में 656 नक्सलियों को भी मार गिराया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft