Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बन गया विश्व रिकार्ड, 11 किमी लंबी चुनरी को सीएम भूपेश बघेल ने मां दंतेश्वरी मंदिर में चढ़ाई...

छत्तीसगढ़ में बन गया विश्व रिकार्ड, 11 किमी लंबी चुनरी को सीएम भूपेश बघेल ने मां दंतेश्वरी मंदिर में चढ़ाई

 Newsbaji  |  May 24, 2022 01:33 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

बस्तर। छत्तीसगढ़ का नाम सबसे लंबी चुनरी बनाने में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी का दर्शन कर, उन्हें 11 किमी लंबी चुनरी चढ़ाई। इस तरह से दंतेवाड़ा की डेनेक्स की महिलाओं का नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज हो गया। इससे पहले नर्मदा मां को मंदसौर में 08 किमी लंबी चुनरी चढ़ाई गई थी।

सीएम भूपेश बघेल ने मां दंतेश्वरी के मंदिर में चुनरी चढ़ाई।

बता दे कि, डेनेक्स की 300 महिलाओं ने मात्र 07 दिनों में अपने हुनर से यह काम कर दिखाया है। जब मुख्यमंत्री अपने हाथों से चुनरी मां को चढ़ाई तो पूरे दंतेवाड़ा शहर में उत्सव का माहौल हो गया। पूरा शहर इस दृश्य को देखने उमड़ पड़ा। 11 किमी लंबी इस चुनरी के साथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नागरिकों के गहरे उत्साह की जो झलक मिल रही थी। वो अपने आप में अद्भुत रही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। इस मौके पर उन्होंने मंदिर परिसर में मावली माता और भैरव जी के दर्शन भी किए। इस दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठा।

जिले को विश्व में मिलेगी नई पहचान
दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि डेनेक्स की महिलाओं ने जो चुनरी बनाई है। उससे उनके हुनर को पूरे देश-दुनिया में जगह मिलेगी और इससे उनके काम की ख्याति दुनिया भर में फैलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम प्रदेशवासी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमें मां दंतेश्वरी का निरंतर आशीर्वाद मिल रहा है।

सौपा गया प्रमाण-पत्र
दिल्ली से पहुचें ग्रीनिज बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड टीम के आलोक कुमार के एचओडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 11 किमी चुनरी का सर्टिपिक्ट सौपा। आलोक कुमार ने कहा कि दंतेवाड़ा का नाम अब तक सिर्फ अब भारत देश मे था, लेकिन अब पूरे विश्व मे जाना जाएगा।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft