Sunday ,October 20, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के राज्य अलंकरणों की सरकार ने की घोषणा, वैभव शिव पाण्डेय और धनंजय वर्मा को चंदूलाल चंद्राकर पुरस्कार...

छत्तीसगढ़ के राज्य अलंकरणों की सरकार ने की घोषणा, वैभव शिव पाण्डेय और धनंजय वर्मा को चंदूलाल चंद्राकर पुरस्कार

 Newsbaji  |  Nov 01, 2022 10:14 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार शाम राज्य अलंकरण की घोषणा कर दी है। सूबे के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने एक प्रेस वार्ता में सम्मानित होने वालों के नामों की घोषणा की। इस बार 33 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जा रहे हैं। जिसमें बिलासपुर के अशोक अग्रवाल को सहकारिता क्षेत्र का ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान दिया जाएगा। वहीं आंचलिक साहित्य के लिए पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान रामेश्वर वैष्णव को देने की घोषणा हुई है।

https://twitter.com/amarjeetcg/status/1587072624320212992?s=20&t=1jrMyXMAMPyrkp2shhtQTQ
राज्य स्थापना दिवस।

वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिये वैभव शिव पाण्डेय और अमितेश पाण्डेय को संयुक्त रूप से दिया जा रहा है। वहीं प्रिंट मीडिया में यह पुरस्कार धनंजय वर्मा को दिया जाएगा। अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार केएन किशोर को मिलेगा।
साथ ही सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए मनु नायक को किशोर साहू सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं रचनात्मक लेखन और साहित्य के लिए पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय सम्मान सुदीप ठाकुर को दिया जाएगा।

राज्यपाल करेंगी सम्मानित
बता दे कि, मंगलवार शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसूईया उइके होंगी। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित समारोह में राज्यपाल सभी लोगों को सम्मानित करेंगी।

इन्हें मिलेगा सम्मान
नारायण मरकाम -शहीद वीर नारायण पुरस्कार
लक्ष्मी प्रसाद मिश्र - पंडित लखनलाल मिश्र पुरस्कार
मदन मोहन गौशाला - यति यतनलाल सम्मान
अमितेश मिश्रा - गुंडाधूर सम्मान
डा. मीरा शुक्‍ला - मिनीमाता सम्मान
खेमचंद भारती - गुरु घासीदास सम्मान
अशोक अग्रवाल - ठाकुर प्यारेलाल सम्मान
यूनुस खान - हाजी हसन अली सम्मान
सीताराम अग्रवाल - पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान
रामेश्वर वैष्‍णव - पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान
वेदमणि सिंह ठाकुर - चक्रधर सम्मान
जयंती यादव और पंडित राम- दाऊ मंदराजी सम्मान
खेदूराम बंजारे - डा. खूबचंद बघेल सम्मान
ईश्वर प्रसाद अग्रवाल - महाराजा अग्रसेन सम्मान
गंगोत्री वर्मा - दानवीर भामाशाह सम्मान
डा. बालकृष्ण तिवारी -संस्कृत भाषा सम्मान
रूपचंद धीवर - बिलासाबाई केंवटिन पुरस्कार
टुकेश्वर कंवर - डा. भंवर सिंह पोर्ते सम्मान
एनटीपीसी सीपत - महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान
पालूराम साहू - महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान
आनंद देवांगन - बिसाहूदास महंत पुरस्कार (2020-21)
पदचरण देवांगन - बिसाहूदास महंत पुरस्कार (2020-21)
राजन देवांगन - बिसाहूदास महंत पुरस्कार (2021-22)
कृष्ण देवांगन - बिसाहूदास महंत पुरस्कार (2021-22)
नरसिंह देवांगन और मेहेर देवांगन - राजराजेश्वरी करुणामाता पुरस्कार
डा. मनोज चौकसे - धन्वंतरी सम्मान
द्वारिका बर्मन - देवदास बंजारे स्मृति सम्मान
मनु नायक - किशोर साहू सम्मान
पलाश वासवानी - किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान
डा. प्रिया राव और विवेक सारस्वत - बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान
गणेश कर - अप्रवासी भारतीय सम्मान
जीवन यदु - लाला जगदलपुरी साहित्य सम्मान
धनंजय वर्मा - चंदूलाल चंद्राकर (प्रिंट मीडिया)
डा. केएन किशोर - मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया अंग्रेजी)
सुदीप ठाकुर - पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft