रायपुर। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की अध्यक्षता में रायपुर के शंकर नगर स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस के समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई विषयों पर प्रदेश प्रभारी ने चर्चा की है। साथ ही विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के परफॉर्मेंस पर भी चर्चा हुई है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मेरा कार्यक्रम पहले से तय था। मैं आज इस बैठक में शामिल हुआ। इस बैठक में 2023 के चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है। खैरागढ़ उपचुनाव की रणनीतियां 2023 चुनाव में अपनाएं जाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि ये उपचुनाव था, और वो आमचुनाव है। दोनों में अन्तर है, वनडे अलग है। 20-20 अलग है।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि विधायकों के परफारमेंस में कमी महसूस की गई। सभी विधायकों का रिपोर्ट कार्ड मौजूद है। विधायकों की कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। हमे पूरी उम्मीद है कि डेढ़ साल के समय में सब कुछ ठीक कर लिया जाएंगा।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि 2023 चुनाव के पहले समन्वय समिति की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई मंत्री शामिल हुए। इसके सदस्य जो रहेंगे, बैठक में मौजूद थे। 2023 के चुनाव में क्या रणनीति अपनाई जाए, इसे लेकर काफी समय तक मंथन किया गया।
दूसरी तरफ संगठन चुनाव की तैयारी को लेकर कहा कि नई सदस्यता शुरू हुई है। कांग्रेस की 1 नवम्बर 2021 से जो 15 अप्रैल 2022 तक समाप्त चुकी है। पूरे देश में चल रही है। यह प्रक्रिया पूरे देश में बूथ कमेटियां बनाना उसके बाद ब्लॉक कमेटी बनाना। ज़िला कमेटी, प्रदेश कमेटी बनाना, प्रदेश अध्यक्ष बनना ज़िला अध्यक्ष बनाना ब्लॉक अध्यक्ष बनाना शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर 2022 के बीच में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी प्रस्तावित है। इसलिए सदस्यता अभियान और बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft