रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली है. मतदाता सूची तैयार है और प्रकाशन भी कर लिया गया है. वहीं इसके कई तरह के आंकड़े भी जारी किए गए हैं. विधानसभावार मतदाताओं की प्रवृत्तियों व प्रकृति के आधार पर आकलन कर राजनीतिक दल उन सीटों के लिए स्ट्रेटजी बना सकते हैं. इसका लाभ उन्हें जरूर मिलेगा. उदाहरण के लिए जहां यूथ वोटर्स सर्वाधिक हैं वहां यूथ ओरिएंटेड और जहां बुजुर्ग सर्वाधिक हैं वहां उन्हें ध्यान में रखकर योजना बनाएं, उम्मीदवार खड़े करें तो काफी वोट बटोरे जा सकते हैं.
देखें टॉप 10 विधानसभा सीट और सर्वाधिक वोटर
18-19 साल के यूथ वोटर्स (कवर्धा में सर्वाधिक)
1. कवर्धा- 15,802
2. पंडरिया- 14,588
3. नवागढ़- 13,215
4. कसडोल- 12,074
5. साजा- 11,800
6. जैजैपुर- 11,717
7. बेमेतरा- 11,698
8. रामानुजगंज- 11,629
9. सामरी- 11,517
10. प्रतापपुर- 11,064
80+ बुजुर्ग मतदाता (बिलासपुर में सर्वाधिक)
1. बिलासपुर- 4,797
2. मुंगेली- 4,314
3. मस्तूरी- 3,897
4. बिल्हा- 3,887
5. रायपुर शहर पश्चिम- 3,862
6. लोरमी- 3,687
7. रायपुर शहर उत्तर- 3,605
8. रायपुर शहर दक्षिण- 3,357
9. तखतपुर- 3,253
10. बिलाईगढ़- 3,228
दिव्यांग मतदाता (सारंगढ़ में सर्वाधिक)
1. सारंगढ़- 3,786
2. मस्तूरी- 3,570
3. कसडोल- 3,336
4. बिलाईगढ़- 3,225
5. खरसिया- 3,181
6. पंडरिया- 3,102
7. रायपुर ग्रामीण- 3,023
8. बिंद्रा नवागढ़- 2,934
9. लोरमी- 2,850
10. राजिम- 2,699
महिला मतदाता- लिंगानुपात में (दंतेवाड़ा में सर्वाधिक)
1. दंतेवाड़ा- 1,135
2. चित्रकोट- 1,126
3. कोंटा- 1,125
4. कांकेर- 1,091
5. जगदलपुर- 1,084
6. बीजापुर- 1,075
7. नारायणपुर- 1,072
8. कोंडागांव- 1,071
9. बस्तर- 1,065
10. केशकाल- 1,058
कुल मतदाता, 5 सर्वाधिक (कसडोल में सर्वाधिक)
1. कसडोल- 3,61,208
2. रायपुर ग्रामीण- 3,47,737
3. कवर्धा- 3,31,407
4. पंडरिया- 3,16,142
5. बिल्हा- 3,05,982
कुल मतदाता, 5 न्यूनतम (मनेंद्रगढ़ में सबसे कम)
1. मनेंद्रगढ़- 1,34,541
2. कोंटा- 1,66,353
3. बैकुंठपुर- 1,67,495
4. बस्तर- 1,67,635
5. मोहला-मानपुर- 1,67,818
सपा ने बसपा के साथ किया विश्वासघात, अखिलेश को माफ नहीं किया जा सकता, मायावती ने तोड़ी चुप्पी
IPS अधिकारियों के ट्रांसफऱ, 9 जिलों के SP बदले गए, 20 अफसरों को नए प्रभार
हेलमेट बैंक की शुरुआत जल्द, एक रूपए में मिलेगा हेलमेट, बस दिखाना होगा आधार कार्ड
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft