भिलाई. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के मतदान के तहत दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटों पर भी मतदान जारी है. दूसरे राउंड यानी सुबह 11 बजे तक की स्थिति में पाटन में सबसे अधिक 21.67 प्रतिशत वोट हो चुके हैं. जबकि सबसे कम वैशालीनगर में मतदान हुआ है. यहां अब तक वोटिंग परसेंट 15.03 रहा है.
बता दें कि यहां कुल वैध मतदाता के मुकाबले अब तक पड़े वोट से प्रतिशत निकालकर निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़े जारी किए जा रहे हैं. जिले की सभी सीटों के अंतर्गत आने वाले बूथों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ. कहीं सुबह से ही कतार लग गई थी तो कहीं काफी देर तक बूथों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे थे.
हालांकि समय के साथ लोगों की संख्या बढ़ती चली गई. वहीं सुबह 9 बजे पहले राउंड के आंकड़ों की बात करें तो सबसे धीमी शुरुआत दुर्ग शहर की रही, जहां महज 3.65 प्रतिशत मतदान हुआ था. तब वैशालीनगर में 3.75 प्रतिशत वोट डले थे. वहीं सबसे अधिक दुर्ग ग्रामीण में 7.25 प्रतिशत मतदान हुआ था.
यह रहा वोटिंग प्रतिशत
विस सीट | सुबह 9 बजे | सुबह 11 बजे |
---|---|---|
पाटन | 5.78 | 21.67 |
दुर्ग ग्रामीण | 7.25 | 20.97 |
अहिवारा | 6.91 | 19.75 |
भिलाई शहर | 5.85 | 18.71 |
दुर्ग शहर | 3.65 | 17.62 |
वैशाली नगर | 3.75 | 15.03 |
हेलमेट बैंक की शुरुआत जल्द, एक रूपए में मिलेगा हेलमेट, बस दिखाना होगा आधार कार्ड
खराब बीज ने चौपट की खरबूजा-तरबूज की फसल! सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft