Tuesday ,April 22, 2025
होमछत्तीसगढ़राजधानी रायपुर- अपहरण, बलात्कार, लूट, हत्या और चोरी में नंबर वन...

राजधानी रायपुर- अपहरण, बलात्कार, लूट, हत्या और चोरी में नंबर वन

 Newsbaji  |  Apr 22, 2025 09:34 AM  | 
Last Updated : Apr 22, 2025 09:38 AM
राजधानी रायपुर में अपराध बढ़ा
राजधानी रायपुर में अपराध बढ़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपराध के मामले में सबसे आगे निकल गई है। हत्या, बलात्कार, लूट, अपहरण और चोरी के मामले में रायपुर नंबर वन है। जनवरी 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक थानों में दर्ज मामलों की बात करें तो प्रदेश में एक साल में हत्या के 1114, लूट के 458, अपहरण के 3644, चोरी के 7960 और डकैती के 56 मामले दर्ज हुए। वहीं, पिछले पांच साल की बात करे तो साल दर साल अपराध के मामलों में बढ़ोतरी ही हो रही है। अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस प्रशासन असफल साबित हो रहा है। 
सेटअप के हिसाब से स्टाफ नहीं
प्रदेश में करीब 482 थाने है। इस हिसाब से कांस्टेबल तथा हेड कांस्टेबल की संख्या 87 हजार के आस-पास है, ऐसा नहीं है। प्रदेश में आज भी लगभग 17 हजार जवानों की कमी है। वही थानों में भी सेटअप के हिसाब से स्टाफ नहीं है। एसआई, एएसआई व कांस्टेबल की संख्या में कमी है।

प्रदेश में 5 वर्ष में दर्ज हुए अपराधों के आंकड़े 

वर्ष हत्या लूट चोरी बलात्कार अपहरण डकैती
2020 972 458 6040 1210 2008 85
2021 1007 553 8080 1093 2681 73
2022 1013 495 9038 1246 2740 67
2023 935 377 7480 2232 3377 50
2024 1027 424 7288 2980 3333 54

 

रायपुर जिले के कप्तान लाल उमेद सिंह का कहना है कि, "रायपुर की दूसरे जिलों से तुलना ठीक नहीं है। रायपुर की जनसंख्या ज्यादा होने की वजह से काफी चीजे बदल जाती है। अपराध में कमी लाने लगातार कोशिश की जा रही है। कमियों को दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा।" 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft