रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव 2023 के आखिर में होना है। उसके लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कसनी शुरु कर दी है। एक तरफ सत्ताधारी कांग्रेस के मुखिया भूपेश बघेल व उनके मंत्री जनता से सीधे कनेक्ट हो रहे है तो वहीं भाजपा अपने बूथों को मजबूत करने के लिए फिल्ड पर उतर रही है।
भाजपा का मिशन 2023
भाजपा ने भी मिशन 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्य विस्तार अभियान की तैयारियों की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की है। साय ने बताया कि भाजपा के शक्ति केन्द्रों तक पहुंचकर बूथों को मजबूत करने का अभियान गुरुवार 5 मई से शुरू हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के 20 मई तक चलने वाले इस अभियान में सभी दिग्गज नेताओं अलग-अलग शक्ति केन्द्रों की जिम्मेदारी दी गई है। वे उन केन्द्रों में पहुंचकर बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत कर बूथ को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश देंगे। बताया जा रहा है कि साय 5 मई गुरुवार को कुनकुरी के पंडरीपानी, फरसबहार मंडल के गजियाडीह शक्तिकेन्द्र व जामटोली बूथ में पहुंचेंगे।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक तिफरा व कालिकानगर, नारायण चंदेल पाली, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर, सरोज पाण्डेय दुर्ग, अरूण साव पिरैया, विजय बघेल दुर्ग, संतोष पाण्डेय सहसपुर-लोहारा, अजय चंद्राकर कुरूद, किरण देव जगदलपुर, केदार कश्यप करनदोला, भूपेन्द्र सवन्नी उमरिया में इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft