Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में भगवान राम और श्रीकृष्ण पर सियासत, गृहमंत्री बोले- BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष परिपक्व नहीं, अभी सिर्फ 8 ही दिन बने हुए है...

छत्तीसगढ़ में भगवान राम और श्रीकृष्ण पर सियासत, गृहमंत्री बोले- BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष परिपक्व नहीं, अभी सिर्फ 8 ही दिन बने हुए है

 Newsbaji  |  Aug 21, 2022 12:38 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भगवान राम और श्रीकृष्ण पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अभी एक ही हफ्ता अध्यक्ष बने हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए थोड़ा परिपक्वता आ जाए कि किस प्रकार से क्या बात करनी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने से रोकने का काम कभी कांग्रेस ने नहीं किया। राजीव गांधी ने पूजा शुरू करवाई थी। हजारों बार इस बात को अयोध्या में कह चुके हैं। साव को शायद इसकी जानकारी नहीं है।

दरअसल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पार्टी व सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि निश्चित रूप से भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण सबके हैं, लेकिन कांग्रेस के नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी का अतीत रहा है। भगवान राम के लिए उन्होंने क्या बातें कही और क्या काम किया सभी जानते है। मंदिर निर्माण को रोकने का प्रयास किया था। कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम को काल्पनिक बताया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने श्रीराम सेतु को तोड़ने का खाका तैयार कर लिया था। कांग्रेस का कृत्य उचित नहीं है।

अब, रायपुर में ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मैं अरुण साव से कहता हूं। पूरे प्रदेश का नहीं बल्कि रायपुर का एक छोटा उदाहरण देकर भाजपा नेताओं से कहता हूं। अभी दुर्गोत्सव आने वाला है। रायपुर में जितने दुर्गा के पंडाल होंगे उसमें भाजपा के कितने और कांग्रेस के कितने होंगे गिनकर देख लें। भाजपा नेताओं के घरों में जाकर देखें ले कि, तुलसी का चबुतरा कितने घरों में हैं। उनके पूजा स्थल में राम की मूर्ति रखी है कि नहीं। कांग्रेस नेताओं के घरों में जाकर देख ले, राम की फोटो हमारे घर में है की नहीं? इसी का एक सर्वे हो जाए। अचानक जाओगे तो दिखेगा कि क्या हकीकत है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft