Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की बनाई रणनीति, रमन बोले- पार्टी के दरवाजे सबके लिए खुले हैं...

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की बनाई रणनीति, रमन बोले- पार्टी के दरवाजे सबके लिए खुले हैं

 Newsbaji  |  Jan 31, 2023 02:51 PM  | 
Last Updated : Jan 31, 2023 02:51 PM
राजनांदगांव में भाजपा की बैठक
राजनांदगांव में भाजपा की बैठक

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। हर राजनीतिक दल अपने स्तर पर मंथन कर रहा है। लेकिन भाजपा अपनी खोई सत्ता वापस हासिल करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट गई है। और सभी 90 विधानसभा की सीटों पर रणनीति बनानी शुरु कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व राष्ट्रीय संगठन सह प्रभारी अजय जामवाल और अन्य दिग्गज नेताओं ने बैठक करके रणनीति तैयार की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक में कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति भी बनाई गई है।   

बता दे कि, छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा की सीटों है जिसमें 71 कांग्रेस पार्टी, भाजपा 14 व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 3 और बहुजन समाजवादी पार्टी के पास 2 सीटे है। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी भी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में दिखाई दे रही है। भाजपा के दिग्गज नेता राजनांदगांव में विधानसभा स्तरीय बैठक ले रहे। राजनांदगांव जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सह प्रभारी अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने राजनांदगांव विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। 

केन्द्र सरकार की योजनाओं पर फोकस
बताया जा रहा है कि, बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है। वहीं, केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को बताने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले 16 लाख आवासों को छीना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी तो गरीबों के छीने गए आवासों को हम वापस लौटायेगें।

भाजपा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं- रमन सिंह
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा भाजपा में नहीं जाने को लेकर दिए गए बयान पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं, हम किसी को निमंत्रण देने नहीं जाएंगे। जिसको आना है वह खुले मन से आ सकता है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft