छत्तीसगढ़. बिरगांव नगर निगम में बजट के दौरान शहर में आ रहे गंदे पानी पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा की महिला पार्षदों ने सदन में मटको को भी फोड़ा है। सामान्य सभा के दौरान जब महापौर नंदलाल देवांगन बिरगांव नगर निगम का बजट प्रस्तुत कर रहे थे। तभी तमाम भाजपा के पार्षद ज़मीन में बैठकर हंगामा करने लगे।
सभी 40 वार्डो में गंदा पानी हो रहा सप्लाई
नगर निगम बिरगांव वार्ड 14 रावाभाठा के पार्षद ओमप्रकाश साहू ने बताया कि बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के पूरे 40 वार्ड में निगम के द्वारा सप्लाई पेयजल की बुरी स्थिति है। हर तरफ पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। निगम प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती हैं। हालात ऐसे है कि पानी से बदबू आ रही है। इसे मुंह में ले जाना तो दूर की बात है, निस्तारी के लिए लोगों को सोंचना पड़ रहा है। पिछले 2 माह से गन्दा पानी की सफ्लाई से बड़ो और बच्चों के हाथ पैर में खुजली की शिकायत है।
पानी की समस्या सिर्फ, चुनावी मुद्दा
निगम पार्षद ओमप्रकाश साहू ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ऐसा लगता है कि महापौर और जल प्रभारी अभी कुम्भकर्णीय नींद में सो रहे है। अभी तक कोई पहल तक नहीं की गई है। बाते दे कि मात्र 4 महीने पहले हुए स्थानीय चुनावों में यहां पीने के पानी को लेकर बड़े-बड़े वादे करने वाले लोग आज दिखाई नहीं दे रहे है। यहां तक सरकार में बने हुए बड़े जनप्रतिनिधि चुनाव के समय पानी की समस्या को लेकर बड़े वादे किए थे। परंतु सत्ता हाशिल करने के बाद सभी नदारत है।
महापौर को अल्टीमेटम
नगर निगम बिरगांव में भाजपा पार्षदों ने बजट का पुरजोर बहिष्कार किया है। क्षेत्र के आम जन तक साफ पानी भेजने के लिए सभी पार्षद सदन में जमकर नारेबाजी की। इसके आलावा महिला पार्षदों ने मटका लेकर विरोध प्रदर्शन कर बजट का बहिष्कार किया। भाजपा के पार्षदों ने महापौर और उनकी परिषद को चेतावनी दी है कि अगर आने वाले 3 दिनों में बिरगांव की जनता को साफ पानी नहीं मिलेगा तो हम सभी लोग सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft