Saturday ,April 19, 2025
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर...

छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

 Newsbaji  |  Apr 19, 2025 10:00 PM  | 
Last Updated : Apr 19, 2025 10:00 PM
IAS के पदभार में बदलाव
IAS के पदभार में बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार शाम को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर दी। प्रदेश के कई कलेक्टर्स, कई सचिव, आयुक्तों के प्रभार को बदल दिया गया है। टोपेश्वर वर्मा, सदस्य, राजस्व मंडल, अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर के पद पर भेजा गया है। जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त, उच्च शिक्षा को विशेष सचिव, वन विभाग बनाया गया है। 
शासन के आदेश के अनुसार, कोंडागांव जिले में कलेक्टर रहे कुणाल दूदावत को अब दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे, नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है । इसके अलावा इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है। संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जन्मजय महोबे को जांजगीर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कांग्रेस सरकार ने दुर्ग जिले के कलेक्टर रहें, सर्वेश्वर भरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft