रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम पर दोबारा भरोसा जताया है।
नामांकन की प्रक्रिया
दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी ने सोमवार को ही नामांकन पत्र खरीद लिया था। कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति को तीन नामों का पैनल भेजा था। इसमें सावित्री मंडावी, बीरेश ठाकुर और हेमंत ध्रुव का नाम शामिल था। जिस पर केंद्रीय संगठन ने सावित्री के नाम पर मुहर लगाई है। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन 17 नवंबर को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, भानुप्रतापपुर विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सरकारी स्कूल में व्याख्याता के पद पर तैनात थी। निर्वाचन कानून के मुताबिक कोई सरकारी कर्मचारी अथवा लाभ के पद पर बैठा व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता था। लिहाजा सावित्री ने नामांकन से पहले ही अपनी नौकरी छोड़ दी है।
भाजपा का प्रत्याशी
भापुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा ने ब्रम्हानंद नेताम को प्रत्याशी बनाया है। ब्रम्हानंद साल 2008 में भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके है। लेकिन अगले दो चुनाव में पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया। 2008 में ब्रम्हानंद ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे मनोज मंडावी को हराया था। उस चुनाव में गंगा पोटाई कांग्रेस की प्रत्याशी थीं जो तीसरे स्थान पर रहीं। 12वीं तक पढ़े ब्रम्हानंद नेताम की आदिवासी समाज में अच्छी पैठ है। वह 2004 में ग्राम कसावही से सरपंच चुने गए। वर्तमान में नेताम भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।
CM हाउस का घेराव, बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की
ACB ने पटवारी को घूस लेते पकड़ा, 10000 रुपए की किसान से मांगी थी रिश्वत
जंगली जानवरों का शिकार, करंट की चपेट में तेंदुए और वन भैंसे की मौत, वन विभाग बना मौन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft