Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़BJP का छत्तीसगढ़-2023 पर फोकस, राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री का दौरा जल्द, संगठन और अन्य लोगों के साथ मंथन...

BJP का छत्तीसगढ़-2023 पर फोकस, राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री का दौरा जल्द, संगठन और अन्य लोगों के साथ मंथन

 Newsbaji  |  Aug 16, 2022 10:53 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में नड्‌डा और सितंबर के शुरुआती हफ्ते में अमित शाह के कार्यक्रम तय हैं। दोनों ही नेताओं के आने का मकसद एक ही है कि, प्रदेश में भाजपा की सत्ता वापसी कैसे हो इसको लेकर सभी के साथ मंथन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा प्रदेश में भाजपा की स्थिति का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। जेपी नड्‌डा प्रदेश स्तर के नेताओं से तो मिलेंगे। साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करेंगे। दूसरी तरफ शाह का दौरा, मोदी सरकार के अब तक के काम काज के प्रचार और प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वो अलग-अलग समाज के लोगों से मुलाकात करके पार्टी के संबंध में मौजूदा हालात पर चर्चा होगी।

नेताओं का कार्यक्रम तय
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा तय है हो सकता है वो 26 -27 को आएं या 27-28 अगस्त को आएं। उनका दो दिन का प्रवास रहेगा। वो बूथ व मंडल स्तर पर जाएंगे जिलो में जाएंगे, प्रदेश के कोर ग्रुप से बात करेंगे। दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे।

रमन सिंह ने कहा कि इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम निर्धारित है। वो भी आएंगे और समाज के सभी वर्गों के साथ बातचीत करेंगे। विकास की गौरवशाली यात्रा जो पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने देखी है, जो परिवर्तन आया उस पर वो बात करेंगे। आने वाले दिनों में भारत शीर्ष स्थान पर पहुंचेगा। देश में बदलाव का काम हो रहा है। आकांक्षी जिलों पर काम किया गया है। इन्ही सभी विषयों पर विचार विमर्श करेंगे।

मिशन- 2023 का चुनाव
मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सियासी थिंक टैंक का काम करने वाले अमित शाह साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा भी लेगें। प्रदेश भाजपा के केंद्रीय संगठन ने चुनाव को देखते हुए हर मोर्चे को अलग-अलग लक्ष्य दिया है। युवा मोर्चा को बेरोजगारी टेंट लगाने का निर्देश दिया गया है। आकांक्षी जिलों के कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी गई है। अमित शाह इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र की योजनाओं के प्रभाव का आंकलन करेंगे। साथ में अमित शाह ये भी देखेंगे कि केंद्र की योजनाओं के जरिए कैसे लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा जाए।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft