रायपुर। छत्तीसगढ़ में करीब 300 करोड़ से अधिक के भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले को लेकर कार्रवाई हुई है। प्रदेश में EOW ने 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग, भिलाई रायपुर, आरंग समेत कई अन्य जिलों में EOW का एक्शन शुरु हुआ है। दरअसल भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सामने आई थी और इस मामले में कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी। बता दे कि, प्रदेश में EOW की अलग-अलग टीमों ने 20 ठिकानों को घेरा है। सभी भू राजस्व से जुड़े अधिकारी कर्मचारी है। यह कार्रवाई भूमि अधिग्रहण को लेकर की गई है। टीम ने तहसीलदार और उनके करीबियों को घेरा है।
दरअसल, भारत सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में रायपुर से विशाखापट्टनम तक 950 किमी लंबी सड़क बनाई जा रही है। इस परियोजना में रायपुर से विशाखापट्टनम तक फोर लेन और दुर्ग से आरंग तक सिक्स लेन सड़क निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए कई किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई, जिसके बदले उन्हें मुआवजा मिलना था। हालांकि, कई किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है, वहीं दूसरी ओर मुआवजे के नाम पर सरकारी फंड का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गई है।
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत, स्टेट हाईवे पर ट्रैफिक को रोका गया
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft