Tuesday ,March 11, 2025
होमछत्तीसगढ़01 लाख 65 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश, छत्तीसगढ़ में एक रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल...

01 लाख 65 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश, छत्तीसगढ़ में एक रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल

 Newsbaji  |  Mar 03, 2025 03:02 PM  | 
Last Updated : Mar 03, 2025 03:06 PM
छत्तीसगढ़ का बजट
छत्तीसगढ़ का बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी ने बजट में कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात दी है। उनका डीए बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया है, जो अप्रैल से दिया जाएगा। 01 लाख 65 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। इसमें 5500 करोड़ रुपए का प्रावधान महतारी वंदन योजना के लिए किया गया है।
इन फोकस
बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब 14 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। बस्तर और सरगुजा के लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। रायपुर से 76 फलाइट चल रही हैं। सरकार ने 01 करोड 50 लाख मैट्रिक टन धान की खरीद की है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 10 हजार से 1.5 लाख रुपए पहुंच गई है। छत्तीसढ़ पावर सरप्लस बन गया है। प्रदेश में विश्वविद्यालय की संख्या भी बढ़ गई है। प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री और आसान होगी। सुगम एप से फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगी है। राज्य की जीडीपी 5 लाख करोड़ रुपए के पार चली गई है।
हाथ से लिखा गया 100 पन्नों का बजट भाषण
- रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल चलेगी।
- मेट्रो के लिए जल्द सर्वे शुरू होगा।
- विभागों में सब इंजीनियर की भर्ती होगी।
- डीएमएफ से दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज बनेगा।
- 10 करोड़ रुपए की सीएम सुशाशन फैलोशिप शुरू होगी।
- मोबाइल कनेक्टिविटी से प्रदेश के सभी गांव जुड़ेंगे।
- मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना शुरू होगी।
- ई-गवर्नेंस के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- सीएम हेल्पलाइन के लिए 22 करोड़ रुपए।
- नई सड़कों के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान।
- रिंग रोड के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- छत्तीसगढ़ में स्टेट डाटा सेंटर शुरू किया जाएगा है।
- प्रदेश के जिलों में फूड पार्क बनाए जाएंगे।
- सीएम एक्सीलेस अवार्ड के लिए एक करोड़ का प्रावधान।
- पीडब्ल्यूडी के लिए 9500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- ई-गवर्नेंस के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- छत्तीसगढ़ में नदियों को जोड़ने के लिए सर्वे होगा।
- नेशनल हाईव रखरखाव के लिए 20 करेाड़ रुपए का प्रावधान।
- न्यायालय में डिजिटल सेवा को मिलेगा बढ़ावा।
- जिलों के जीडीपी की भी गणना की जाएगी।
- पर्यटन को भी उदयोग का दर्जा दिया जाएगा।
- राम मंदिर दर्शन के लिए 36 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।
- अगले राजिम कुंभ के लिए 8 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- देवपुरी के विकास के लिए 11 करोड़ रुपए का प्रविधान किया गया।
- सीएम कौशल विकास 26 करोड़ रुपए का प्रविधान किया गया है।
- नया रायपुर में निफ्ट की स्थापना होगी, 50 करोड़ का प्रविधान।
- आदिवासी संस्कृति के लिए संग्रहालय बनेंगे।
- 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
- स्टेट कैपिटल रीजन के लिए बजट दिया गया है।
- 12 नए नर्सिंग कालेज संख्या आठ से बढ़कर 20 हो जाएगी, इसके लिए 34 करोड़ रुपए का प्रविधान।
- छह नए फिजयोथेरेपी कालेज- छह करोड़ का प्रविधान।
- आईटीआई व पालटेक्निक कॉलेज के उन्नयन के लिए 100 करोड़ रुपए।
- स्टार्टअप, उद्यमिता विकास के लिए पांच करोड़ का प्रविधान।
- डोंगरगढ़ में 21 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा।
- राजिम कुंभ के आयोजन के लिए 8 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है।
- स्थानीय आदिवासी संस्कृति को संजोने के लिए इसे 14 गैलरियों में संजोया जाएगा।
- गौरव दिवस जैसे कार्यक्रमों के लिए वृहद बजट का प्रावधान किया गया है।
- सबको आवास योजना के अंतर्गत 850 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
- मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना 100 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- महतारी सदन निर्माण में 50 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- पीएम आवास योजना में 8500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- नवा रायपुर कई बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालय अस्पताल, इलेक्ट्रानिक मैन्यूफेक्चरिंग कलस्टर के रूप में बन कर उभरेगा।
- 100 एकड़ में मेडिसिटी, 100 एकड़ में एडु सिटी के लिए भी प्रावधान।
- आठ लाख लखपति दीदी बनाए रखने का लक्ष्य है।
- कृषक उन्नत योजना 10 हजार करोड़ रुपए।
- भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 650 करोड़ का प्रावधान।
- NSG की तर्ज पर SOG का गठन होगा, CISF की तर्ज पर SISF
- बस्तर फाइटर 3200 अतिरिक्त पद के सृजन।
- राजनांदगांव, जगदलपुर, कोण्डागांव, बालोद, महासमुन्द एवं बिलासपुर में बनाए जायेंगे जिला उद्योग कार्यालय भवन।
- पेंशन फंड बनाएगी सरकार, 456 करोड़ रुपए के बजटीय निवेश का प्रावधान।
- महतारी वंदन योजनों के लिए 5500 करोड़ रुपए का प्रावधन किया।
- बजट में इस बार सरगुजा संभाग पर विशेष ध्यान दिया गया है।
- जल जीवन मिशन के लिए 4500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।
- छत्तीसगढ़ में एक हजार नक्सलियों ने सरेंडर किया।
- कैलाश मानसरोवर दर्शन के लिए भी प्रावधान किया गया है।
- नया रायपुर में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।
- 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज भी खोल जाएंगे।
- जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
- अमृत मिशन के लिए 744 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- छत्तीसगढ़ में इस साल शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
- प्रदेश में महिला हॉस्टल बनाए जाएंगे।

 

 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft