Sunday ,October 20, 2024
होमछत्तीसगढ़अस्थिविसर्जन कर लौट रहे 4 लोगों की मौत, कवर्धा की पोलमी बजाक घाटी में गिरी कार...

अस्थिविसर्जन कर लौट रहे 4 लोगों की मौत, कवर्धा की पोलमी बजाक घाटी में गिरी कार

 Newsbaji  |  Dec 23, 2022 11:41 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां घाटी में अनियंत्रित होकर कार के गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया है। कुकदूर थाना के ग्राम पोलमी की घटना है। यह हादसा पोलमी बजाक घाटी में हुआ है। कार खाई में गिरने की वजह से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कवर्धा जिले की पोलमी घाटी में हुआ है। मृतक व घायल छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक ही परिवार बताए जा रहे है। सभी प्रयागराज से अस्थिविसर्जन कर घर लौट रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित होकर कार 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft