Saturday ,April 19, 2025
होमछत्तीसगढ़22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, CRPF और सुकमा पुलिस के सामने सरेंडर...

22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, CRPF और सुकमा पुलिस के सामने सरेंडर

 Newsbaji  |  Apr 18, 2025 08:41 PM  | 
Last Updated : Apr 18, 2025 08:41 PM
22 नक्सलियों ने सरेंडर किया
22 नक्सलियों ने सरेंडर किया

बस्तर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ के सामने 22 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया, जिसमें 40 लाख रुपए के इनामी नक्सली भी शामिल है। एक नक्सल दंपती ने भी हिंसा का रास्ता छोड़ सरेंडर कर दिया है। सभी नक्सली माड़ डिवीजन एवं नुआपाडा डिवीजन में सक्रिय थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 9 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। 
नक्सली टेक रहे घुटने
सुरक्षा बल के जवानों के आक्रमक मूवमेंट, नक्सलवादी सरेंडर नीति और नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर करना शुरु कर दिया है। नक्सल क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के कैम्प खोलने से नक्सली घबराये हुए हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 1 पुरुष, 1 महिला नक्सली पर 08- 08 लाख, 1 पुरुष, 1 महिला नक्सली पर 5-5 लाख, 2 पुरुष, 5 महिला 2- 2 लाख, 1 पुरुष नक्सली पर 50 हजार का इनाम घोषित है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 40 लाख 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। यह सभी नक्सली सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने की वारदातों में शामिल रहे हैं।
सुरक्षाकर्मियों की बड़ी भूमिका
राज्य सरकार ने नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। वहीं हथियार लेकर सरेंडर करने वाले नक्सलियों को इनाम भी दिया जा रहा है। आने वाले दिनों नक्सल ऑपरेशन में और तेजी आने की बाते कही जा रही है। मुठभेड़ में मारे जाने के डर से नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। नक्सलियों के सरेंडर में जिला बल, डीआरजी सुकमा, सीआरपीएफ की विशेष भूमिका रही है।
नक्सलियों में फैली फोर्स की दहशत
एक दिन पहले ही बीजापुर में अलग-अलग एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान कुल 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षा बल के जवान अभी दंतेवाड़ा, बीजापुर सीमा पर सक्रिय है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में लगातार नक्सल ऑपरेशन चल रहे हैं, जिसमें कई नक्सली भी मारे जा रहे हैं। अति संवेदनशील और बीहड़ जंगलों में सुरक्षा कैंप खोले जाने और पुलिस के बढ़ते प्रभाव से नक्सलियों में दहशत है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft