Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़सीएम भूपेश बघेल यूपी चुनाव प्रचार से वापस लौटे, बोले- कांग्रेस के लिए खोने को कुछ नहीं, सब पाना ही पाना...

सीएम भूपेश बघेल यूपी चुनाव प्रचार से वापस लौटे, बोले- कांग्रेस के लिए खोने को कुछ नहीं, सब पाना ही पाना

 Newsbaji  |  Mar 05, 2022 11:12 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की सीटों पर प्रचार कर लौट आए हैं। रायपुर में मीडिया से बातचीत में कहा है कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में खोने को कुछ नहीं है, सब पाना ही पाना है।
भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के लोग जितना मोदी के बारे में बताएंगे उतना नुकसान होगा। नोटबंदी, जीएसटी फेल रही, काला धन वापस आया नहीं। बैंक का पैसा लेकर इनके मित्र भाग गए। यूक्रेन की घटना में सरकार अपने लोगों को बचाने में विफल है। पौने 2 लाख लोगों को गुजराल सरकार के समय खाड़ी देशों से वापस लाया गया था। आज यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए खाना पानी तक नहीं है। इन सब बातों के बारे में बताएंगे तो कांग्रेस को ही फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 तारीख का देश को इंतजार रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में वहां चुनाव लड़ा गया और सबसे बड़ी बात यह है कि जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरुआत की अंत में सपा और भाजपा को उन्हीं मुद्दों पर आना पड़ा। महिलाओं को आरक्षण और महंगाई जैसे मुद्दों पर बात करनी पड़ी। उन्होनें कहा, जैसे ही चुनाव सम्पन्न होंगे 5 बजे के बाद 1 घन्टे में पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे। 7 तारीख को पेट्रोल डीजल के भाव मे स्पर्धा होगी कि कौन ज्यादा बढ़ता है।
भाजपा को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के लगातार दौरों पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरंदेश्वरी बार-बार आए हमें अच्छा लगता है। वे जब-जब आती हैं भाजपा नेताओं को औकात बता देती हैं। रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक को बैठकों में नहीं बुलाया जाता। यह कितनी बड़ी बेईज्जती है।
रमन सिंह को बताया स्मृतिलोप का शिकार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को स्मृतिलोप का शिकार बताया है। उन्होंने कहा कि स्मृतिलोप के शिकार हो चुके हैं। प्रचार करने विदर्भ महाराष्ट्र गया वहां जीते। असम में पहले से ज्यादा सीटें आईं। झारखंड में सरकार बनी। यूपी में खोने को कुछ नहीं है सब पाना ही पाना है। भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था, कि भूपेश बघेल जहां भी प्रचार करने जाते हैं कांग्रेस हार जाती है।
भाजपा विधायक को दी चुनौती-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को भी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ की मवेशियों के गोबर से जुड़ी योजना की बात कर रहे हैं। क्या अजय चंद्राकर अब प्रधानमंत्री को इसे प्रतीक चिन्ह बनाने के लिए पत्र लिखेंगे। प्रदेश में गोधन न्याय योजना की शुरुआत में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा विरोध किया था।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft