Friday ,October 18, 2024
होमकारोबारशेयर बाजार में चौतरफा गिरावट के बीच वॉरेन बफे बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्‍स, जानिए कितनी है संपत्ति...

शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट के बीच वॉरेन बफे बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्‍स, जानिए कितनी है संपत्ति

 Newsbaji  |  Mar 08, 2022 08:21 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

वॉशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से पूरी दुनिया के शेयर बाजार भारी गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं और इस बीच वॉरेन बफे दुनिया के पांच सबसे अमीर बिजनेसमैन में शामिल हो गए हैं। बफे ने यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल की है, जब दुनिया भर के शेयर बाजारों और खासकर टेक शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते उनके बाकी प्रतिद्वंदियों की संपत्ति लगातार घट रही है।

इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि टॉप-5 अमीरों में वॉरेन बफे इकलौते शख्स है, जिसकी संपत्ति साल 2022 में बढ़ी है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, वॉरने बफे की संपत्ति इस साल 7.79 अरब डॉलर बढ़ी है। बफे की संपत्ति इस साल 7.2% बढ़कर 116.7 अरब डॉलर हो गई है।

यह पिछले एक साल में पहली बार है, जब 91 वर्षी वॉरेन बफे अमीरों की सूची में इतने ऊंचे रैंक तक पहुंचे हैं। पिछले साल अक्टूबर में तो वह इस सूची में 11वें स्थान पर आ गए थे। वॉरेन बफे की संपत्ति में बढ़ोतरी के पीछे उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे के शेयरों में आई उछाल एक अहम वजह रही, जिसने उन्हें दुनिया का पांचवा सबसे अमीर इंसान बना दिया है। इसी दौरान टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क और एमेजॉन के मालिक जेफ बेजोस जैसे टेक अरबपतियों की संपत्ति में 15 फीसदी या उससे अधिक की गिरावट देखी गई है, जो क्रमश: दुनिया के पहले और दूसरे सबसे अमीर इंसान है।

दुनिया के टॉप-5 अमीरों की सूची
1. एलॉन मस्क (208 अरब डॉलर)
2. जेफ बेजोस (162 अरब डॉलर)
3. बर्नार्ड अरनॉल्ट (128 अरब डॉलर)
4. बिल गेट्स (126 अरब डॉलर)
5. वॉरेन बफे (117 अरब डॉलर)

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft